देखो हंस न देना - Hindi Chutkule 

देखो हंस न देना - Hindi Chutkule

पापा (चिंटू से): चिंटू, बताओ, अगर मम्मी ने तुम्हें 2 आम
दिए और मैं ने भी 2 आम दिए, तो तुम्हारे पास कितने आम हो गए ?
चिंटू: 2 आम.
पापाः 2 आम क्यों ?
4 क्यों नहीं? चिंटू: मम्मी के दिए आम मैं ने खा लिए.

------------------------------------------------------------------

टीचर (छात्र से): उस शब्द को बताओ जो अंगरेजी के 
'पी' से शुरू होता है और 'एक्स' से • खत्म और जिस में 100
चिट्ठियां होती हैं.
छात्रः पोस्ट बौक्स.

---------------------------------------------------------------------

टीचर (रामू से): हमारे लिए सब से महत्त्वपूर्ण कौन है, सूरज या चांद? रामू: चांद.
टीचर: क्यों?
रामू: चांद हमें रात के समय प्रकाश देता है, 
जब हमें इस की जरूरत होती है, 
लेकिन सूरज हमें दिन के समय में रोशनी देता है जब हमें इस की जरूरत नहीं होती है.

---------------------------------------------------------------------

मम्मी (हरीश से): अंगरेजी के टैस्ट में तुम ने कितने नंबर पाए? 
हरीश: 100 नंबर, लेकिन मेरे दोस्त श्याम को मुझ से 5 नंबर अधिक मिले.
मम्मीः उसे 105 नंबर कैसे मिले? 
हरीशः 105 नंबर नहीं, उसे 6 नंबर मिले.

---------------------------------------------------------------------

मम्मी (जौनी से): तुम्हारी परीक्षा कैसी रही? 
क्या प्रश्न कठिन थे? 
जौनी: नहीं मम्मी, सभी प्रश्न तो सामान्य थे, 
लेकिन सभी के उत्तर कठिन थे.

--------------------------------------------------------------------

मम्मीः इस का मतलब तुम्हें 1 नंबर मिला.
हरीशः हां.
मम्मीः फिर ने यह क्यों कहा तुम ने यह कि 100 नंबर मिले?
हरीशः क्योंकि शून्य की तो कोई वैल्यू नहीं होती।

-------------------------------------------------------------------

मदन (हर्ष से): कंप्यूटर का सब से फैवरिट डांस आइटम क्या है? 
हर्षः डिस्क-ओ.

-----------------------------------------------------------------

अमर (विवेक से): 7 को इवन (सम) संख्या कैसे बनाओगे.
विवेकः बड़ा आसान है, सेवन में से एस हटा देंगे तो इवन बचेगा.

-------------------------------------------------------------------

ग्राहक (दुकानदार से): कोई पैंट का कपड़ा दिखाओ.
दुकानदार: प्लेन में दिखाऊं क्या? 
ग्राहक: अरे, हवाईजहाज में नहीं, दुकान पर ही दिखाओ.😂