कंप्यूटर वाली बिल्ली-Hindi Kahani, मजेदार कहानी कंप्यूटर वाली बिल्ली की। इस पोस्ट में आपको कंप्यूटर वाली बिल्ली की कहानी है , मुझे उम्मीद है आपको यह पसंद आएगी।
कंप्यूटर वाली बिल्ली
"दिवाकर, यहां आओ। मै तुम्हें चित्रों वाली किताब दिखता हूं." पापा ने बेटे दिवाकर से कहा तो वह गेंद खेलना छोड़ कर पापा के पास आ बैठा।
"ए से एप्पल, बी से बॉल," पापा चित्र बताने लगे। थोड़ी दूर पर बने बिल से रैट चूहा झांक रहा था। उसे भी किताब में बानी चित्र देखने का मन हुआ।
"यह क्या है, पापा?" दिवाकर ने एक चित्र पे ऊँगली रखते हुए पूछा।
"यह तो मई हु, चूहा," रैट होल से बोलै।
"बेटा, यह माउस है। रैट भी कहते है इसे," पापा ने बताया। रैट अपना नया नाम माउस सुन कर खुस हुआ।
दिवाकर का खेलने का मन करने लगा तो पापा ने किताब बंद कर के रख दी.
शाम के समय दिवाकर की बहन पिंकी को पापा कंप्यूटर रूम में कंप्यूटर चलाना सिखा रहे थे.
बारबार गलती करने पर पापा ने पिंकी को डांटते हुए कहा, “पिंकी, आज लगता है तुम्हारा ध्यान यहां नहीं है? तुम्हें ठीक से माउस पकड़ना भी नहीं आता. अच्छे से माउस पकड़ना सीखो.”
पापा ने तेज आवाज में कहा तो बिल में बैठे . रैटू ने सुन लिया. “बाप रे, यहां तो मुझे पकड़ने की बातें हो रही हैं. मुझे भीतर छिप जाना चाहिए.' "
बहुत देर हो गई. कोई हरकत नहीं हुई तो रैटू अपनी जगह से हिला. उसे बहुत जोर की भूख भी लगी थी.
खाने की तलाश में जब वह बाहर निकला तो उस ने देखा कि किचन बंद था. भूख से परेशान रैटू खाना ढूंढ़ता हुआ कंप्यूटर रूम में पहुंच गया.
“आज के लिए तुम्हारा इतना जान लेना ही काफी है. अब तुम्हें माउस को ठीक से पकड़ना आ गया. कल आगे सीखेंगे,” पापा ने पिंकी से कहा.
उन दोनों के कमरे से जाने के बाद रैटू फुदक कर कंप्यूटर टेबल पर जा चढ़ा.
वहां मौनिटर, बौक्स, कीबोर्ड और माउस रखे हुए थे. चूहे को देख कर माउस ने उस का स्वागत किया.
“तुम्हारा आकार बिलकुल मेरे जैसा है. नाम क्या है तुम्हारा ?” रैटू ने कंप्यूटर के साथ जुड़े माउस से कहा.
“मुझे माउस कहते हैं और तुम्हारा नाम ?”
“ मैं भी माउस हूं. कल ही किताब में मेरे बारे में बताया गया था, ” रैटू बोला. "
“तुम सही कहते हो दोस्त, तुम्हारे जैसा होने या दिखने की वजह से ही शायद मेरा नाम माउस पड़ा होगा.” रैटू की बात सुन कर माउस ने कहा.
रैटू ठहरा चूहा, जातेजाते माउस की तार को दांतों से कुतर गया. इस के बाद माउस ने काम करना बंद कर दिया.
पिंकी के पापा ने नई लीड ला कर लगाई, तब जा कर वह फिर से काम करने लगा.
“आगे से ऐसी हरकत मत करना, वरना घर के लोगों को तुम पर शक हो जाएगा और वे तुम्हें घर से निकाल देंगे," माउस ने रैटू को सावधान करते हुए कहा.
“सौरी दोस्त, आगे से ऐसा नहीं होगा." रैटू ने कान पकड़े, “क्या तुम मुझे कंप्यूटर चलाना सिखा दोगे, दोस्त?"
माउस ने रैटू की बात सुनी और वह जोरजोर से हंसने लगा.
“कोशिश करूंगा.” फिर उस ने रैटू से माउस को क्लिक करने के लिए कहा.
पहले तो रैटू को क्लिक करने का मतलब ही समझ में नहीं आया. जब माउस ने बताया तो रैटू ने बाईं तरफ से क्लिक कर दिया.
उस के ऐसा करते ही मौनिटर पर विंडो खुल गई और स्क्रीन पर वालपेपर आया.
“अरे, इतनी खतरनाक बिल्ली? भागो.” स्क्रीन पर काली बिल्ली का चित्र देखते ही रैटू की डर के मारे सिट्टीपिट्टी गुम हो गई.
“अरे, रुको तो, सुनो. यह कोई सचमुच की बिल्ली थोड़े ही है जो तुम्हें पकड़ लेगी. यह तो चित्र है, दोस्त,"
माउस ने भागते हुए रैटू से कहा पर वह नहीं रुका.
बिल में पहुंच कर रैटू की जान में जान आई. “क्या हुआ बेटा, इतने घबराए हुए क्यों हो?” रैटू से उस की मां ने पूछा तो उस ने पूरी बात बता दी.
“मां, बिल्ली तो बिल्ली होती है. कंप्यूटर वाली हुई तो क्या हुआ? उसे स्क्रीन से बाहर आने में देर कितनी लगती?” रैटू ने कहा तो मां को उस के भोलेपन पर हंसी आ गई.
“यहां न कंप्यूटर वाली बिल्ली आ सकती है, न असली वाली. ले बेटा, केक खा. खास तेरे लिए लाई हूं.” मां बोलीं तो रैटू सारी बातें भूल कर मजे से मां के पास बैठ कर स्वादिष्ठ केक खाने में खो गया.
Hindi Kahani - Indrajeet Kaushik
उम्मीद करता हु आपको कंप्यूटर वाली बिल्ली HindiKahani पसंद आयी होगी, ऐसे हे मजेदार कहानी जोक्स इतयादि के लिए हमें फॉलो करे और, comment जरूर करे कहानी कैसी लगी। Kahani in Hindi (Computer wali Billi)
0 Comments